
नई स्वर्णिमा योजना – महिलाओं के लिए
नई स्वर्णिमा योजना – महिलाओं के लिए
उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य सावधि ऋण योजना के अन्तर्गत पिछड़े वर्ग की महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना उत्पन्न करना है।
पात्रता
केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर अधिसूचित पिछड़े वर्गों की महिलाएं ही इस योजना के अन्तर्गत ऋण लेने की पात्र होंगी।
आवेदक के परिवार की वार्षिक आय रू. 3.00 लाख से तक होनी चाहिए।
प्रमुख विशेषताएं
एन.बी.सी.एफ.डी.सी. की नई स्वर्णिमा योजना का लक्षित वर्ग पिछड़े वर्गो की महिलाएं हैं।
रू. 2.00 लाख तक की परियोजनाओं में महिला लाभार्थी को अपनी ओर से पैसा लगाने की आवश्यकता नहीं है।
ऋण राशि पर ब्याज की दर निगम की सामान्य ऋण योजनाओं की तुलना में कम है।
ऋण की अधिकतम सीमा : रू. 2.00 लाख (प्रति लाभार्थी)
वित्तीय प्रणाली
एन.बी.सी.एफ.डी.सी. ऋण : 95 %
चैनल पार्टनर का अंश : 05 %
ब्याज की दर
एन.बी.सी.एफ.डी.सी. से चैनल पार्टनर को : 2% वार्षिक
चैनल पार्टनर से लाभार्थी को : 5% वार्षिक
पुनर्भुगतान अवधि
ऋण का पुनर्भुगतान तिमाही किस्तों के आधार पर अधिकतम 8 वर्षों में किया जाना है l
(मूलधन की वसूली पर 6 माह की मोरेटोरियम अवधि को सम्मिलित करते हुए)।
अधिक जानकारी के लिए टोल प्री नं० 18001023399, वेबसाइट www.nbcfdc.gov.in पर संपर्क करें